फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह पर होंगे आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से 29वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एआरटीओ अनिल मिश्रा ने बताया कि 23 अप्रैल को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर कार्यशाला, चालक प्रशिक्षण शिविर, नेत्र परीक्षण का आयोजन होगा। 24 अप्रैल को पैदल मार्च और सड़क सुरक्षा पर शपथ और 25 अप्रैल को हेल्मेट/सीटबेल्ट दिवस का आयोजन सुबह आठ से नौ बजे तक होगा। 26 अप्रैल को विद्यालयों में प्रार्थना के समय यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। 27 अप्रैल को चालक प्रशिक्षण कार्यशाला सुबह 11 बजे। 28 अप्रैल को जनपद न्यायालय परिसर के बार एसोसिएशन कक्ष में सड़क सुरक्षा का आयोजन और 29 अप्रैल की सुबह बाइक/साइकिल रैली का आयोजन और रात साढ़े छह बजे कैडिल मार्च का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें