एनजीटी के निर्देश पर बिल्ली-मारकुंडी के बारी खनन क्षेत्र में आई कोर कमेटी की टीम ने बुधवार को क्रेशर क्षेत्र में प्लांटों से उड़ने वाले प्रदूषण की स्थिति का जायजा लिया। टीम के आने की सूचना पर क्रेशर क्षेत्र में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा और क्रशर प्लांट खामोश रहे। खदानों मे ब्लास्टिंग तक नही हो सकी और खनन कार्य पूरी तरह ठप रहा। दोपहर में प्रदूषण विभाग के साथ अचानक पहुंची कोर कमेटी की टीम ने बारी स्थित एक क्रेशर प्लांट पर पहुंच कर प्लांट को चालू करवाकर प्लांट से उड़ने वाले प्रदूषण के हालातों की जानकारी ली। मौके पर मौजूद प्लांट कर्मी से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी ली। प्लांट पर लगे पानी के फुहारों को देखा। प्लांट से उड़ने वाले प्रदूषण की रोकथाम के लिए किये गये उपायों की जानकारी मातहतों से ली।