विंढमगंज। कस्बे के लोगों ने बुधवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया और रोड बनाओ, रोड बनाओ के नारे भी लगाए। ग्रामीणों अभय गुप्ता, लालबाबू और दीपक ने कहा कि कस्बे के सलैयाडीह एवं बुटबेढ़वा मार्ग पर स्थित सब्जी मंडी में लोग सब्जी खरीदने जाने से कतरा रहे हैं, क्योंकि सड़क कीचड़ से पट गई है। नीनी केशरी, जीतेश गुप्ता और मनीष गुप्ता ने कहा कि दुर्गंध से कई तरह की बीमारी फैलने का लोगों को डर सता रहा है। रवि गुप्ता और अमित गुप्ता ने कहा कि इस रोड से सब्जी लेने के लिए रोज लोगों को आना-जाना पड़ता है। फिर भी सड़क की मरम्मत नहीं करायी जा रही है। अरविंद गुप्ता, पंकज, राकेश, रमेश, राजेश, अजय आदि ने डीएम से सड़क निर्माण की मांग उठाई है।