फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की 11 दूकानों पर छापेमारी, लिये गए दस नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। खरीफ फसल की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए किसानों को उचित दर पर खाद, उर्वरक, बीज व कीट रसायन मुहैया कराने और फर्जी व नकली खाद, बीज पर नियंत्रण रखने के लिए खाद की दूकानों पर कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी की। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय की अगुवाई में टीम ने 11 दूकानों की जांच की और 10 उर्वरक नमूने लिये। कृषि अधिकारी पीयूष ने बताया कि छापे के दौरान मेसर्स विंध्यवासिनी खाद एवं बीज भंडार, गुप्ता फर्टिलाइजर एजेंसी, मेसर्स गोपाल खाद एवं बीज भंडार को सुधार के लिए चेतावनी दी गयी। जांच के दौरान खाद एवं बीज विक्रेताओं को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सचेत किया गया कि किसी भी हाल में निर्धारित दर से ज्यादा कीमत न ली जाय। घटतौली, ज्यादा कीमत लेने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें