फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरी युवती को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (दुद्धी)। कोतवाली क्षेत्र के हाथीनाला मार्ग पर बैरपान गांव के पास रविवार की सुबह भाई के साथ बाइक से जाते समय अचानक गिरी बघाड़ू गांव की रीता(20) को ट्रक ने कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। बघाड़ू विनोद मोड़ निवासी नागेंद्र अपनी बहन रीता को बाइक से लेकर रविवार की सुबह साढ़े सात बजे मिर्जापुर अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था कि हाथीनाला मार्ग पर बैरपान गांव के पास पीछे बैठी रीता अचानक गिर गई। इसी बीच पीछे से आ रही ट्रक ने सिर कुचल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। दुद्धी पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें