फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार का इनामी लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के चुर्क तिराहे के समीप बुधवार को घेराबंदी कर फोर्स ने फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी लुटेरे को पकड़ लिया। पकड़े गए लुटेरे ने बस के परिचालक से लूटपाट की थी। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। यह जानकारी बुधवार को पुलिस लाइन चुर्क में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छह जून को सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव स्थित टोल प्लाजा से 500 मीटर आगे सिंगरौली निवासी बस कंडक्टर सुखनंदन प्रजापति से बदमाशों ने लूटपाट की थी। इस मामले में पुलिस अब तक कई बदमाशों को पकड़ चुकी है। बुधवार को चुर्क तिराहे के पास फोर्स के साथ कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय, सर्विलांस प्रभारी अमित सिंह और एसओजी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने फरार चल रहे 20 हजार के इनामी लुटेरे लाली उर्फ सुरेश निवासी घसिया बस्ती थाना रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने लुटेरे को पकड़ने वाली टीम को 25000 नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें