फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पहले सोमवार पर 20 हजार भक्तों ने किया उमामहेश्वर का जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन माह के पहले सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। दूध, जल, फल-फूल, वेलपत्र के साथ लंबी कतारों में लगकर श्रद्धालुओं ने भूतभावन भगवान शिव का अभिषेक किया। घोरावल के शिवद्वार धाम में पहले दिन 20 हजार भक्तों ने दर्शन किया।
विज्ञापन

जिले के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी 30 हजार श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। मिर्जापुर में गंगा नदी से जल भरकर रविवार की शाम से ही अधिकांश कांवड़ियों ने घोरावल और शिवद्वार के आस-पास के क्षेत्र में डेरा डाल दिया था। करीब 70 किमी की पैदल यात्रा के बाद रात डेढ़ बजे से कांवड़ियों ने जलाभिषेक शुरू किया।
भोर में 4 बजे मुख्य पुजारी सुरेश गिरी, अजय गिरी और शिवराज गिरी ने उमामहेश्वर की प्रतिमा व परम ज्योति स्वरूप शिवलिंग का दिव्य श्रृंगार और मंगला आरती किए। इसके बाद दर्शनार्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा और देर शाम तक दर्शन पूजन का दौर चलता रहा। आपात स्थिति के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम रही और साफ सफाई के लिए 20 से अधिक सफाईकर्मी लगे रहे।
विज्ञापन

पुजारी अजय गिरी ने बताया कि बारिश न होने से इस बार अधिकांश कांवड़ियों के पैरों में कांवड़ यात्रा के दौरान छाले पड़ गए। करीब एक हजार कांवड़िया और 20 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन पूजन किया। सुरक्षा व्यवस्था में एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीओ राहुल पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, शिवद्वार चौकी प्रभारी शाहिद यादव के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स, पीएसी के जवान व दो दर्जन वालंटियर मौजूद रहे।
-
इन प्रमुख मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
रॉबर्ट्सगंज नगर के सिविल लाइंस रोड स्थित वीरेश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। मंदिर के पास में अलसुबह ही अस्थाई फूल-माला की दुकानें सज गई थी। इसी तरह बढ़ौली जलनिगम रोड स्थित सोमनाथ मंदिर, अंबेडकरनगर स्थित बैजूबाबा बैजनाथ मंदिर, बरैला गांव स्थित प्राचीन शिवमंदिर, गौरीशंकर महादेव में दर्शन पूजन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। सूर्याेदय के पहले शुरू हुआ दर्शन पूजन दोपहर बाद तक चलता रहा। वहीं चुर्क के रौप पहाड़ी स्थित पंचमुखी महादेव का पहले सावन के सोमवार को विशेष शृंगार किया गया। यहां सुबह से ही भक्त जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगे थे। विशेष पूजा अर्चन के साथ अखंड ज्योति भी प्रज्जवलित की गई।

15 किमी चलकर कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
बीजपुर, क्षेत्र के बीजपुर, परियोजना परिसर स्थित शिव मंदिर, बेड़ियां हनुमान मंदिर, दूधहिया मंदिर, सिरसोती शिवमंदिर, जरहा स्थित अजीरेश्वर धाम समेत विभिन्न शिवालयों में सोमवार को बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। जरहा स्थित अजीरेश्वर धाम मंदिर में भक्तों की ताता लगा रहा। सेंदुर टिका धाम से 15 किमी पैदल चलकर कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर प्रबंध समिति की तरफ से श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस जुटी रही। इस मौके पर समिति के राजेंद्र सिंह बघेल, ग्राम प्रधान सुशीला देवी, राजकुमार सिंह, डॉ. ब्रह्मजीत सिंह, त्रिभुवन नारायण सिंह, गणेश शर्मा, श्यामसुंदर आदि रहे।

शिवालयों पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
शक्तिनगर। सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए शिवालयों पर सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। एनटीपीसी शक्तिनगर के परिसर में स्थित शक्तेश्वर मंदिर सहित, कोटा, चिल्काडांड, कोहरौलिया मंदिर पर भक्तों ने जल चढ़ाया व हर हर महादेव का उद्घोष किया। बीना क्षेत्र में कोहरौलिया प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण, चंदुआर शिव मंदिर, घरसड़ी शिव मंदिर, सीएचपी शिव मंदिर, बीना शिव मंदिर, एसआरटी बांसी शिव मंदिरोंं में भक्तों ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक के साथ पूजा अर्चना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें