फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 20 हजार भक्तों ने ज्वालामुखी मंदिर में लगाई हाजिरी, मां को चढ़ाई नारियल-चुनरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघटा की आराधना हुई। सुबह से ही मंदिरों में नारियल-चुनरी लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शक्तिनगर के ज्वालामुखी मंदिर में यूपी के अलावा छत्तीसगढ़ और मप्र के सीमावर्ती क्षेत्र से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। डाला के वैष्णो देवी मंदिर और कुंडवासिनी देवी धाम में भी भक्तों की भीड़ रही। तीसरे दिन इन मंदिरों में 70 हजार से अधिक भक्ताें ने हाजिरी लगाई। जिले के अन्य देवी मंदिर भी भक्तों की भीड़ से पटे रहे।
विज्ञापन

शिख पर चंद्र और हाथ में घंटा लिए मां चंद्रघंटा नाद के साथ शांति का संदेश देती हैं। मां के दिव्य रूप का दर्शन पाने के लिए भोर से ही भक्तों की भीड़ मंदिरों में पहुंचने लगी थी। रॉबर्ट्सगंज नगर के मेन चौक स्थित शीतला मंदिर में सुबह आरती-पूजन के बाद शुरू हुआ दर्शन-पूजन का क्रम देर रात तक चला रहा। मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने विविध अनुष्ठान भी किए। इसके अलावा दक्षिणेश्वर काली मंदिर, सातों शीतला माता मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी भक्तों ने हाजिरी लगाई। सबसे ज्यादा भीड़ डाला के वैष्णो देवी मंदिर में रही। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर स्थित मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए दूरदराज से भक्त पहुंच रहे हैं। सीढि़यों पर चढ़कर लोग संकरी गुफाओं से हाेते हुए भक्त के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक रोजाना करीब 50 हजार भक्त आ रहे हैं। सप्तमी से इनकी संख्या बढ़ेगी। भक्तों की सहूलियत के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से भी वालेंटियर लगाए गए हैं। उधर, शक्तिनगर के ज्वालामुखी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। आदिवासियों की कुलदेवी मानी जाने वाली मां ज्वालामुखी के दर्शन के लिए यूपी के अलावा सीमावर्ती मप्र और छत्तीसढ़ग से भी भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी के मुताबिक रोजाना 15 से 18 हजार भक्त आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें