फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 20 और केंद्रों की जरूरत, 66 तय

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 के लिए जिले में अभी तक 66 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। हालांकि, जिले की भौगोलिक परिस्थितियों और विद्यालयों के बीच अधिक दूरी को देखते हुए 19 से 20 अतिरिक्त केंद्रों की जरूरत जताई गई है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जनपदीय परीक्षा समिति की बैठक में केंद्र निर्धारण और आपत्तियों के निस्तारण पर चर्चा की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से जीपीएस लोकेशन सहित वेबसाइट पर अपलोड 211 विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के आधार पर 66 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। इनमें 16 राजकीय, नौ अशासकीय सहायता प्राप्त और 41 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र निर्धारण के संबंध में प्रधानाचार्यों की ओर से कुल 66 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें 29 परीक्षा केंद्रों की दूरी, 24 केंद्र बनाए जाने और पांच विद्यालयों को संसाधनों की कमी के कारण केंद्र नहीं बनाए जाने से संबंधित हैं। डीआईओएस ने बताया कि जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। इसे देखते हुए 19 से 20 अतिरिक्त केंद्रों की आवश्यकता है। कुछ निर्धारित केंद्रों पर बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों की संख्या भी अधिक आवंटित की गई है, जिससे परीक्षा संचालन में कठिनाई हो सकती है। डीएम चर्चित गौड़ ने निर्देश दिया कि धूमिल छवि वाले और डिबार घोषित विद्यालयों को किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाए। केंद्र निर्धारण में परीक्षार्थियों की सुविधा, विद्यालयों के बीच दूरी और आवागमन के साधनों को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से 10 से 12 किलोमीटर से अधिक दूरी वाले परीक्षा केंद्र आवंटित करने से बचने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी करने को कहा। बैठक की कार्यवृत्ति और केंद्र आवंटन से संबंधित विवरण पांच नवंबर तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए।बैठक में एडीएम वागीश कुमार शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें