फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चार साल में ही जर्जर हो गई करोड़ों खर्च कर बनीं 20 किमी सड़क, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। चतरा ब्लॉक के किरहुलिया बैरियर से मांची थाने तक जाने वाली करीब 20 किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों बदहाली का दंश झेल रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से बनी इस सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। बताया जा रहा है कि सड़क का निर्माण वर्ष 2020-21 में शुरू हुआ था और करीब चार साल में पूरा हुआ लेकिन निर्माण के कुछ समय बाद ही सड़क की हालत खराब होने लगी। इससे मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क सिलहट बांध को नगवां बांध होते हुए मांची थाने से जोड़ती है। क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण होने के साथ ही यह मार्ग ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख साधन है। सड़क पर बनी कई रपटें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। गड्ढों और टूटी रपटों के कारण बारिश के मौसम में दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने के कुछ समय बाद ही इसकी सतह उखड़ने लगी थी। धीरे-धीरे कई स्थानों पर बड़े गड्ढे हो गए। सड़क के साथ बने रपटों की स्थिति भी खराब हो गई है। ऐसे में करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क का टिकाऊ न रहना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर रहा है। क्षेत्र के रमेश, मंगला प्रसाद, लाल बहादुर, राजेश, धीरज, त्रिलोकी और बेचन प्रसाद ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें