फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंको व अनपरा की इकाईयां बंद होने से बिजली संकट बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। गर्मी के साथ ही लगातार बढ़ रही बिजली मांग के बीच सस्ती बिजली उपलब्ध करा रहे बिजली घरों की लगातार बंद हो रही इकाईयों के कारण प्रदेश में बिजली संकट गहराता जा रहा है। मंगलवार को अनपरा ब तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की चौथी इकाई बंद हो जाने से स्थिति और भी गम्भीर हो गई। अनपरा परियोजना प्रबंधन के अनुसार अनपरा ब तापीय परियोजन की 500 मेगावाट क्षमता की चौथी इकाई मंगलवार की अलसुबह 4:07 मिनट पर ब्वायलर ट्यूब लिकेज के कारण बंद करनी पड़ी। जिसे उत्पादनरत करने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। लैंको व अनपरा की दो इकाई बंद होने से प्रदेश में बिजली संकट गहरा गया है। इसी क्रम में 1200 मेगावाट की लैंको सी परियोजना की 600 मेगावाट की पहली इकाई ब्वायलर ट्यूब लिकेज कारण सोमवार से ही बंद चल रही है। बिजली की मांग को देखते हुए रिलाइंस की रोजा बिजली घर की लम्बे समय से बंद 300 मेगावाट क्षमता की दूसरी और चौथी इकाई को लाईटअप करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जबकि बीईपीएल व ललीतपुर के साथ ही एनटीपीसी के टांडा बिजली घर की भी बंद इकाईयां चालू करवाने के निर्देश दिये गये है। बताया जा रहा कि 1 अप्रैल तक सभी बंद इकाईयां शुरू करा दी जायेगी। इस दौरान अनपरा तापीय परियोजना की 210 मेगावाट की तीनों इकाईयों से 524 मेगावाट, अनपरा ब परियोजना की 500 मेगावाट की पांचवी इकाई से 373 मेगावाट, अनपरा द परियोजना की 500 छठवीं व सातवीं इकाई से 942.5 मेगावाट, 600 मेगावाट की लैंको सी परियोजना की दूसरी इकाई से 508.75 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा था। मंगलवार को प्रदेश में बिजली की मांग 14491 मेगवाट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें