फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का होगा अन्नप्राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अब धूमधाम से गरीब तबके के बच्चों का भी अन्नप्राशन होगा। जिले के 1825 आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक तीसरे माह की पांच तारीख को जिन बच्चों ने छह माह पूर्ण कर लिया है, उनकी माताओं को अन्नप्राशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जो महिलाएं तैयार होंगी उनके बच्चों का अन्नप्राशन कराया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से हरी झंडी मिल गई है। सरकार की ओर से अन्नप्राशन के लिए धन मिलेगा। बता दें कि जिले में अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र विद्यालय या दूसरे संस्थानों के परिसरों में चल रहे हैं। हालांकि आंगनबाड़ी केंद्रों को अब अपने भवन में संचालित करने का कार्य जोरों पर चल रहा है। हाल में ही शासन ने जिले में 159 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही सरकार ने ऐसे लोगों के बच्चों के अन्नप्राशन के लिए अनुमति दे दी है जो व्यक्ति खुद अन्नप्राशन करने में सक्षम नहीं हैं। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक त्रैमास के पहले माह की पांच तारीख को चार माह से नौ माह तक के बच्चों की माताओं /अभिभावकों तथा जिन बच्चों ने छह माह पूर्ण कर लिया है उनकी माताओं को बच्चों के अन्नप्राशन हेतु आमंत्रित करें। कार्यकर्त्री द्वारा ऊपरी आहार, स्वच्छता तथा आवश्यक व्यवहार परिवर्तन के लिए परामर्श दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र हेतु ढाई सौ रुपये प्रतिमाह की धनराशि का प्राविधान है। संबंधित त्रैमास के शेष दो माहों में बचपन दिवस का आयोजन पूर्व की भांति किया जाएगा। किंतु इन दो माहों के लिए कोई धनराशि उपलब्ध नहीं होगी। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने कहा कि जो माताएं अन्नप्राशन कराने के लिए तैयार होंगी, उनके बच्चों का अन्नप्राशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें