फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों सूर्य के समान है भगवान का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। नगर के दुर्गा मैदान में चल रहे नौ दिवसीय राम कथा के दूसरे दिन सोमवार को मुख्य कथा वाचिक राज राजेश्वरी ने सीता व राम की कथा सुनाई। भगवान श्रीराम के नाम की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवन में जाप तो सभी करते हैं, पर विश्वास के साथ भगवान का नाम लिया जाए तो उसका अलग ही आनंद होता है। भगवान का नाम हजारों सूर्य के समान है। नाम की महिमा में राजेश्वरी ने सावधान करते हुए कहा कि नाम जाप कभी किसी साधन की प्राप्ति के लिए नहीं किया जाता। यदि कोई व्यक्ति किसी वस्तु की चाह से नाम जाप करता है तो वह एक नामापराध है। ऐसे मनुष्य को नरक की प्राप्ति भी हो सकती है। यदि नि:स्वार्थ भाव से भगवान का नाम लिया जाए, तो वह निश्चय ही सदैव कल्याणकारी होता है। स्वयं के लिए भी और समाज के लिए भी नाम के प्रति विश्वास कैसा हो, वटवृक्ष की तरह। उन्होंने कहा कि चाहे जितनी भी आधी तूफान क्यों न आये, वह वट वृक्ष को तनिक भी विचलित नही कर पाती। ठीक इसी तरह कोई कितना भी प्रलोभन क्यों न दें, श्रद्धा को डगमगाने नही देना चाहिए। बिल्कुल मदहोश होकर प्रभु का नाम जाप करें। सत्संग की कथा सुनाते हुए राज राजेश्वरी देवी ने सती के बारे में बताया। कहा कि जो मन, कर्म, वचन से छल कपट का त्याग करें वही सती है। जो सत्य को ग्रहण करे, वह सती है। इस दौरान उमेश सिंह, प्रदीप अग्रवाल, सुनील सिंह, ब्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जैन, सत्यप्रकाश तिवारी, विनोद कुमार, संजय चेतन, तीर्थराज शुक्ला, शिवधर पांडेय, आनंद अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें