सिंगरौली। एनसीएल ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई पहल की है। कंपनी बंद गोरबी कोयला खदान में फ्लाई ऐश को भरने के लिए देश के सबसे बड़े पावर प्लांट एनटीपीसी विध्यांचल के साथ बृहस्पतिवार को समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया। निदेशक तकनीकी/संचालन गुणाधर पाण्डेय ने कहा कि एनटीपीसी हमारे कोयले की सबसे बड़ी ग्राहक है। उन्होंने कहा कि एनसीएल एवं एनटीपीसी के क्रेता-विक्रेता का मजबूत रिश्ता है और इस नई पहल से इस रिश्ते को नई पहचान मिली है। निदेशक तकनीकी/परियोजना एवं योजना पी एम प्रसाद ने एनटीपीसी प्रबंधन को आश्वस्त किया कि फ्लाई ऐश डंप के संबंध में एनसीएल से जो भी सहयोग चाहिए उसे एनसीएल तत्परता के साथ पूरा करेगी। एनटीपीसी विध्यांचल के कार्यकारी निदेशक ए के तिवारी ने कहा कि अब हम उस स्थिति में आ चुके हैं कि ऐश फीलिंग शुरू कर सकेंगे। समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर के अवसर पर एनसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के तकनीकी सचिव पी के बिश्वाल, महाप्रबंधक पर्यावरण/कंपनी सचिव दिवाकर श्रीवास्तव, महाप्रबंधक सिविल ए के सिंह, एनटीपीसी विध्यांचल के अपर महाप्रबंधक सिविल एम के मंगला, अपर महाप्रबंधक एम के जैन, उप महाप्रबंधक रविंदर आदि उपस्थित रहे।