फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के सर्वागीण विकास में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भूमिका अहम

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। रेणु पावर प्रेक्षागृह में सोमवार को आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रेणुसागर का 40वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रेणुसागर के यूनिट हेड और विद्यालय के अध्यक्ष केपी यादव और दिशिता महिला मंडल की अध्यक्ष इंदु यादव ने किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समारोह में चार चांद लगा दिए। विद्यालय के अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास में सांस्कृतिक मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। साथ ही उन्होंने सतत परिश्रम और लगन के साथ सफल नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय के प्रबंधक शैलेश विक्रम सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से व्यक्तित्व का विकास होता है। प्रभारी प्रधानाचार्या रूबी ओझा ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत में श्रीराम स्तुति पर आधारित शास्त्रीय नृत्य ने दर्शकों को मोह लिया। इसके बाद बच्चों ने अंग्रेजी नाटक मदर्स डे के माध्यम से नारी जीवन की उत्कृष्टता पर प्रकाश डाला। हिंदी नाटक से संस्कारों के महत्व को रेखांकित किया गया। अंत में छोटे बच्चों ने क्रिसमस डांस पेश कर खूब तालियां बटोरीं। अध्यक्ष ने शिक्षिका पद्मजा अवस्थी और रीता गुरुबक्षानी को सम्मानित किया। इस मौके पर विभा सिंह, आरपी सिंह, कर्नल अमित कंसल, हर्षवर्धन, आरके सैनी, डॉ. राजीव कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें