म्योरपुर(सोनभद्र)। खेल मैदान में चल रही श्री राम कथा एवं विष्णु महायज्ञ का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया बड़ी संख्या में लोगों ने यज्ञ की परिक्रमा भी की। म्योरपुर खेल मैदान में विष्णु महायज्ञ एवं श्री राम कथा समिति के तत्वाधान में आयोजित श्री राम कथा एवं वौिष्णु यज्ञ के कार्यक्रम का विधि पूर्वक समापन हो गया। श्री राम कथा का विधि पूर्वक समापन बृहस्पतिवार की शाम को ही हो गया था, जबकि विष्णु महायज्ञ का समापन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान यज्ञ की बड़ी संख्या में लोगों ने परिक्रमा की। परिक्रमा के दौरान कस्बे समेत आसपास के तमाम गांव के लोगों ने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर परिक्रमा की यज्ञ के समाप्ति पर कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बजरंग सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में श्रवण, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चांद प्रकाश जैन, रेणुकूट जिला प्रचारक अनुराग, सोनाबच्चा अग्रहरि, ग्राम प्रधान लालता प्रसाद जायसवाल, पन्नालाल जायसवाल, बसंतलाल, आशीष कुमार, अभय कुमार, आलोक अग्रहरेि, धर्मेंद्र अग्रहरि, मोनू जायसवाल, सुजीत अग्रहरि, सहदेव तिवारी, ब्रह्मदेव तिवारी मौजूद रहे।