फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में गिरकर बाइक सवार चाचा, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के नेवारी गांव में रविवार को गड्ढे में गिरकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सतौहा निवासी रविचंद्र विश्वकर्मा (20) पुत्र रामा विश्वकर्मा अपने भतीजे दीपक विश्वकर्मा (18) पुत्र गुलाब विश्वकर्मा के साथ रविवार को दिन में करीब डेढ़ बजे बाइक से सरंगा गांव अपनी बहन के ससुराल दो पालतू खरगोश पहुंचाने जा रहा था। गांव से बाहर निकलने के बाद नेवारी गांव में कुंतलिया पोखरी के पास एक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में पलट गई। रविचंद्र को सिर में, चेहरे पर और आंख के पास गंभीर चोटें आईं, जबकि दीपक को मामूली चोट लगी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। रविचंद्र की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें