फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारों को ई-पास मशीन वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। कालाबाजारी पर अंकुश के लिए अब दिसंबर माह से ई-पास मशीनों से कार्डधारकों को सस्ते गल्ले की दुकानों से खाद्यान्न वितरण होगा। सोमवार को कृषि मंडी समिति में तहसील क्षेत्र के सरकारी सस्ते गल्ले के कोटेदारों को ई-पास मशीन आपूर्ति निरीक्षक रामलाल यादव ने वितरित किया। क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी रिपुसूदन लाल आर्या ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के कोटेदारों को ई-पास मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं। अगले महीने माह दिसंबर से सभी गांव के कार्डधारकों को ई-पास मशीन से ही खाद्यान दिए जाएंगे। यह व्यवस्था अगले महीने से पूरे तहसील क्षेत्रो में प्रभावी हो जायेगा। कार्डधारक अपना खाद्यान्न हर महीने निर्धारित समय के भीतर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर जाकर ले सकते हैं। इस मौके पर आपूर्ति निरीक्षक सुरेश कुमार, संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें