फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडल पाने वाली चार टीमें पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। ग्रामीण क्वालिटी सर्किल की क्षेत्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली क्षेत्र की तीन गोल मेडलिस्ट टीमों के साथ चार टीमों को एक कार्यक्रम आयोजित कर एनटीपीसी सिंगरौली के अधिकारियों ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम सिंगरौली पावर प्रोजेक्ट के परिसर में बुधवार को आयोजित किया गया था। बताते चले कि क्वालिटी सर्किल पर एक क्षेत्रीय प्रतियोगिता बीते माह वाराणसी में आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में यूपी व एमपी के सीमावर्ती क्षेत्र ने कुल पांच ग्रामीण सर्किल टीमों ने शिरकत किया था। बुधवार का कार्यक्रम परियोजना के सीएसआर अनुभाग द्वारा अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन एके जाडली के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस दौरान गोल्ड मेडल पाने वाली तीन ग्रामीण क्वालिटी सर्किलों टीम क्रमश: आकांक्षा तेलगवां, ग्राम्य दर्शन चिल्काडांड एवं ग्राम विकास तेलगवा के साथ सिल्वर मेडल हासिल करनेे वाली ग्रामीण क्वालिटी सर्किल आशा किरण चिल्काडांड से जुड़े लोगों को पुरस्कृत किया गया। इन टीमों को परियोजना प्रमुख देबाशीष सेन (मुख्य महाप्रबंधक) सिंगरौली ने उपहार देकर सम्मानित किया। मुख्य महाप्रबंधक श्री सेन ने कहा कि गोल्ड मेडल प्राप्त ग्रामीण क्वालिटी सर्किल की टीमों को ग्वालियर मे होने वाली क्यूसीएआई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेना है इस वजह से और मेहनत करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें