जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में 28 अप्रैल को को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की मौत हो गई।
मोलनापुर गांव निवासी हसीनुद्दीन की पत्नी चांद बानों (24) 28 अप्रैल को अबूझ हाल में झुलस गई थी। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी के अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की देर रात में मौत हो गई। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी मोइनुद्दीन की बेटी चांद बानों की शादी बीते वर्ष 24 अक्तूबर को हुई थी।