म्योरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मिशन साहसी के तहत बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील सहसंयोजक विनीत कुमार ने छात्राओं को बताया कि विद्यार्थी परिषद द्वारा पूरे देश में यह अभियान चलाया जा रहा है। कहा इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वयं की रक्षा के लिए यह प्रशिक्षण दिया जाता है।प्रशिक्षण के बाद छात्राएं अपने आप को काफी मजबूत महसूस करेंगी।कहा कि आत्मरक्षा के लिए कदम उठाना इसके गुर सिखाना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बीड़ा उठाया है।छात्राएं आत्मनिर्भर बन अपनी रक्षा करें। कार्यक्रम में म्योरपुर के नगर संयोजक अमित सिंह, नगर मंत्री अंकुर मिश्र, अंकित कुमार समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।