फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर एक्सप्रेस से बच्चा गायब, बस स्टैंड से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह अजमेर एक्सप्रेस से राइन अहमद (4) पुत्र सलीम अहमद अचानक गायब हो गया। उसके परिवार वालों को उसके गायब होने की जानकारी तब हुई जब ट्रेन बिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गई। वहां परिवार वालों ने चैन पुलिंग कर दिचया और फिर ओबरा स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन रूकी, परिजनों ने मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। तब स्टेशन मास्टर ने चोपन स्टेशन को सूचना दी। जानकारी होने पर जीआरपी पुलिस सक्रिय हो गई। जीआरपी पुलिस ने जांच कर बालक को रोडवेज बस स्टैंड चोपन के पास से बरामद कर लिया। साथ ही उसके पिता सलीम अहमद पुत्र अबुल बशर ग्राम मोहनपुर थाना डायमंड वेस्ट बंगाल को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें