म्योरपुर। थाना क्षेत्र के धनखोर गांव से फरीदाबाद कमाने गए युवक नरेश (28) पुत्र लक्ष्मण का शव मंगलवार को दोपहर उसके घर आया। इससे लोग मातम में डूब गए। घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने शव लेकर आए एंबुलेंस को रोक लिया। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग भी की। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाने का प्रयास किया। नरेश 25 जून को ही फरीदाबाद काम करने गया था। काम के दौरान ही युवक की चार अगस्त को बिजली के तार के चपेट में आने से मौत हो गयी थी। शव लेकर आये एंबुलेंस को ग्रामीणों ने रोक कर उसके चालक को बंधक बना लिया था। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।