ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गेट पर छात्र नेताओं के चलाए जा रहे बेमियादी धरने के तीसरे दिन अपना दल एस युवा मंच ने आंदोलन को समर्थन दिया। युवा मंच के जिला महासचिव आनंद पटेल दयालु व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा महताब आलम ने धरने पर बैठे छात्र नेता शुभम पटेल, हिमांशु यादव, वीरेश यादव, पवित्र जायसवाल का माल्यार्पण। संगठन ने छात्र हित में चलाये जा रहे बेमियादी धरने का समर्थन किया। युवा मंच के प्रदेश महासचिव आनंद पटेल दयालु ने कहा कि छात्रों की मांगें जायज व छात्र हित में हैं, जिन्हें जल्द पूरा करना चाहिए। ताकि सक्रिय छात्र नेताओं की वजह से कालेज का विकास संभव हो सके। अपना दल एस युवा मंच सदैव छात्रहित में संघर्षरत छात्र नेताओं का मनोबल बढ़ाता रहेगा ताकि शैक्षिक वातावरण को नई दिशा मिलती रहे और उच्च शिक्षा के आयाम बढे़ं। हमें अपने जीवन में संघर्ष से ही कामयाबी मिलती है। इसकी प्रेरणा हमें भगत सिंह से लेनी चाहिए। धरने पर छात्र नेता छात्र सूरज सिंह, प्रियांशु पांडे, दिनेश पटेल, शुभम मिश्रा, चंद्र प्रताप सिंह, आलोक प्रताप गिरि, रवि पांडे, अमित सिंह, विवेक यादव, सचिन मौर्य, नसरुद्दीन, अभिषेक अग्रहरि, दानिश खां, अली अहमद, मनीष यादव, रविंद्र मौर्य आदि रहे।