फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी/एसटी एक्ट बिल के पास कराने की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में शनिवार को पूर्वांचल नव निर्माण मंच की बैठक हुई। इसमें मोदी सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सदन में एससी/एसटी एक्ट बिल के पास कराए जाने की निंदा की गई। भाजपा सरकार पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। मंच के अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी और उपाध्यक्ष गिरिश पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार कोर्ट के फैसले के खिलाफ सदन में एससी/एसटी एक्ट का बिल पास कराकर जनविरोधी का कार्य किया है। मंच जन जागरण अभियान चलाकर एससी/एसटी में तत्काल गिरफ्तार किए जाने वाले कानून का विरोध करेगा। मंच के संस्थापक रामकृष्ण पाठक ने कहा कि मोदी सरकार को आगामी लोक सभा में सबक सिखाने के लिए जनता तैयार है। प्रदेश सचिव सूर्यकांत चौबे ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा समाज को बांटने और दलितों को लुभाने की राजनीति कर रही है। संचालन छोटेलाल देव पांडेय ने किया। मनोज सिंह, विनय तिवारी, श्रीनाथ देव पांडेय, संदीप, विनोद जायसवाल, परिक्षित राय, बिमलेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें