फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड में 35 ट्रकों का हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। एआरटीओ प्रवर्तन एसपी सिंह ने शुक्रवार को मारकुंडी क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की जांच की। इस दौरान 35 वाहनों का चालान किया गया। इसमें एक बस बिना परमिट के और एक परमिट नियमों के विरुद्घ होने पर चालान किया गया। शुक्रवार की सुबह एआरटीओ ओवरलोड वाहनों की जांच करने पहुंचे तो इसकी जानकारी वाहन मालिकों को भी हो गई। जब एआरटीओ एक ढाबे पर गए तो वहां कई ओवरलोड ट्रक खड़े मिले। इस पर उन्होंने ट्रकों का चालान काटना शुरू किया तो वाहन स्वामियों ने इसका विरोध किया लेकिन एआरटीओ ने कुल 35 वाहनों का चालान करा। एसपी सिंह ने बताया कि वाहनों का चालान काटकर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उधर बसपा के ओबरा विधानसभा महासचिव चंद्रमणी पटेल ने खड़े ट्रकों का चालान करना गलत है। इसकी जांच होनी चाहिए। अमित कुमार, टोनी, अफताब, छोटू, जटा उपाध्याय, पवन, नन्हकू, विजय, देवी शंकर ने डीएम से इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें