बभनी। क्षेत्र के आसनडीह, पोखरा, मचबंधवा, धनवार, बैना, चौना, बरवें, घघरी आदि गांवों में पांच दिन से बिजली गुल है। इससे लोगों का जरूरी कामकाज प्रभावित है। लोगों उमस और गर्मी से तड़पते हुए दोपहरी, रात गुजारनी पड़ रही है। वाससुदेव, रमाशंकर, नंदगोपाल, दिलेश्वर, रमेश कुमार, श्याम देव आदि ग्रामीणों का कहना था कि पांच दिन पहले आई आंधी के समय बिजली आपूर्ति व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई थी। तभी से बिजली गुल है। इसको लेकर संबंधितों से कई बार गुहार लगाई गई लेकिन संजीदगी नहीं दिखाई जा रही। उधर, अवर अभियंता रात्व वर्मा ने बताया कि जल्द बिजली आपूर्ति चालू करने के प्रयास जारी हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।