फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिवासियों की समस्याओं पर सीएम नहीं दे रहे ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। प्रदेश सरकार, खासकर सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर, सहयोगी दल अद के दुद्धी विधायक हरिराम चेरो के मन में उपजी नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार की शाम बीआरसी परिसर में अनुसूचित जनजाति अधिकारी कर्मचारी की तरफ से आयोजित डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह में भी उन्होंने सूबे के मुखिया और सरकार के कामकाज पर निशाना साधा। कहा कि सीएम आदिवासियों की समस्याओं पर गंभीर नहीं हैं। प्रदेश सरकार ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा भी पूरा नहीं किया। बतौर मुख्य अतिथि चेरो ने कहा कि स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्यायों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बेरोजगारी, अवैध खनन जैसी समस्याओं पर भी जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। कहा कि इसको लेकर कई बार मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया। फिर भी आदिवासियों को भूमि का अधिकार नहीं दिया जा रहा है। भूमि संबंधी समस्याएं हल नहीं हो पा रही है। कहा कि विधानसभा चुनाव में दुद्धी को जिला बनाए जाने का वायदा किया गया था। लेकिन अब तक इस पर संजीदगी नहीं दिखाई गई। कहा कि बेरोजगारी को लेकर धारा 51 के तहत विधानसभा में मामला उठाया। मुख्यमंत्री को कई पत्र लिखे, लेकिन हर बार गोल मटोल जवाब देकर मामले को लटकाया जा रहा है। कहा कि एक वर्ष पूरे होने के बाद भी दुद्धी क्षेत्र की एक भी प्रमुख समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। खोखा बालू साइड पर पोकलेन का प्रयोग किया जा रहा है। एतरा के बाद भी मशीनों का प्रयोग बंद नहीं किया जा रहा है। दुद्धी को जिले का दर्जा देने के लिए अविलंब पहल शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि अगर दो वर्ष के भीतर दुद्धी को जिला का दर्ज नहीं मिला तो जनता के साथ निर्णायक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें