फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का पोल हटाने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के हाइडिल मैदान में 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होने वाले आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में लगा है। सोमवार को प्रशासनिक अमले के साथ डीएम अमित कुमार सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। डीएम ने बिजली विभाग के एक्सईएन को फील्ड में रखे पोल को हटवाने का निर्देश दिया। डीएम ने बिजली विभाग के एक्सईएन राजेंद्र पटेल को कार्यक्रम स्थल के आसपास के बिजली केे तारों को ठीक कराने और मैदान में रखे बिजली के सभी खंभों को हटवा कर सूचित करने का निर्देश दिया। डीपीआरओ को सफाई कराने की जिम्मेदारी सौंपी। डीएम ने मंच, अतिरक्त कक्ष और हेलीपैड बनाए जाने की जानकारी भी ली। डीएम एके सिंह ने मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी दी जा रही है उसे अविलंब पूरा करें। इस मौके पर सीडीओ रामश्रय, एडीएम उमाकांत तिवारी, प्रशिक्षु आईएस/सदर एसडीएम अंकुर लाठर, तहसीलदार नंदलाल सिंह, डीपीआरओ आरके भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें