फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता में महिला कर्मियों ने किया प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। रिहंद सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के मंथन सम्मेलन कक्ष में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक एके मुखर्जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्विज प्रतियोगिता में महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। धार्मिक, सामाजिक, कारपोरेट, फिल्मी, राजनीतिक विषयों से संबंधित विजुअल क्विज कराई गई । डा. श्वेता श्रीवास्तव ने गीत से सभी को भावुक कर दिया ।सिस्टर भारती डैनियल ने टीम के साथ महिला सशक्तिकरण पर समूह गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संयोजन उप महाप्रबंधक आरके मल्होत्रा ने किया। महाप्रबंधक रंजन कुमार, एके केशरी, अपर महाप्रबंधक के एस मूर्ति ने विचार व्यक्त किए। वर्तिका महिला मंडल की सदस्याओं के लिए वर्तिका भवन में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें 65 महिलाओं ने प्रतिभाग किया । इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कृष्णा मल्ल, अनीता कुमार, मिथिलेश श्रीवास्तव, डा. निशा सिन्हा, रीना कुमारी, आभा, मधु एस बारा, सुमन सिंह, अनीता कुमारी, अनीता चटर्जी, रश्मि चौकसे, मधु श्रीवास्तव, निशा अग्रवाल, सरिता राय, अमरावती सिंह आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें