फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। ग्रासिम इंडस्ट्रीज की ओर से गंभीरपुर गांव में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्थान के डॉ. डीडी मिश्रा प्रबंधक (एलोपैथ) ने 30 एवं डॉ.एसके मिश्रा (होमियोपैथ) ने 53 मरीजों का उपचार किया। मरीजों को मलेरिया एंटीडोज की दवाएं पिलाई गई। प्राथमिक विद्यालय के करीब 80 छात्रों में ग्राम प्रधान छोटकी देवी एवं संस्थान के प्रबंधक ने कापी-पेन का वितरण किया। शशि किरन, राम सुभग, अनिता, भरत, शिवकारी यादव, ग्रामीण विकास अधिकारी अमर सिंह मौजूद रहे। उधर मां मैत्रायनी इंटर कालेज भलुही में संस्थान के मानव संसाधन प्रमुख प्रसेनजीत लाहा ने 100 बच्चों को बैठने के लिए 20 नग बेंच व 20 नग डेस्क का वितरण किया। बताया कि संस्थान द्वारा इस वर्ष कुल 300 बच्चों को बेंच-डेस्क वितरित किए जाएंगे। निजी विद्यालय शुभ गामिनी खैराही में भी 100 बच्चों को बैठने के लिए 20 सेट बेंच-डेस्क का वितरण किया है। करीब 700 बच्चों को दोपहर का भोजन कराया गया। संस्थान के प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव, कृष्णानंद जायसवाल, जवाहर लाल पांडेय, लालबाबू भारती, अशोक कुमार कुशवाहा, लक्ष्मी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें