डाला(ब्यूरो)। पुलिस चौकी क्षेत्र के रेक्सहवां गांव में मंगलवार की रात्रि में दरवाजे का पल्ला उखाड़ कर चोरी करने के लिए घर में घूंसे चोर को घरवालों ने धर दबोचा और सौ नंबर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। रेक्सहवां गांव निवासी रामजियावन ने बताया कि चोर घर के अंदर रखे बड़े बक्से को खोल रहा था तभी आवाज सुनकर तेजबहादुर की नींद खुल गई और उसके बोलने पर चोर भागने लगा। जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। चोरी की दूसरी घटना रेक्सहवां गांव में ही डाला-ओबरा मार्ग के किनारे का है। पांच संविदा मजदूरों की रात्रि में ही मोबाइल चोरी हो गये। पुलिस को डाला निवासी जोगेश्वर, राजेन्द्र कुमार, अरविंद कुमार, विजेन्द्र, डब्लू एवं पिंटू ने चोरी की घटना से अवगत कराया।