फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दाे दिन में डेंगू के 19 संदिग्ध मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में वायरल बुखार के साथ डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इस पर नियंंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग के उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं। बुखार से ग्रसित मरीजों का सिर्फ शरीर तप नहीं रहा, बल्कि कमजोर भी पड़ जा रहा है। इससे उबरने में मरीज को आठ-दस दिन लग जा रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव के बाद अब डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले साल जहां जिले में 178 पुष्ट और 275 संदिग्ध मरीज मिले थे। वहीं इस वर्ष के आंकड़ों पर गौर करें तो 19 अक्तूबर को जहां 105 पुष्ट और 230 संदिग्ध मरीज थे तो 20 अक्तूबर को यह 108 और 143 हो गई। वहीं 21 अक्तूबर को मरीजों की संख्या 113 हो गई, जबकि संंदिग्ध मरीजों की संंख्या 249 पहुंच गई। इन सरकारी आंकड़ों से इतर भी बड़ी संख्या में लोग लैब में जांच कराकर निजी क्लीनिक से लोग दवा ले रहे हैं। उन्हीं मरीजों की रिपोर्ट विभाग तक आ रही है, जिन्हें अधिकांश मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। दूसरी ओर वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में भी लगातार वृद्धि जारी है। अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर अन्य वार्ड इन दिनों डेंगू, वायरल फीवर के मरीजों से भरे पड़े हैं। साथ ही ओपीडी में भी मरीजों की लंबी कतार लग रही है। इसमें अधिकांश मरीज तेज बुखार के साथ ही जोड़ों में दर्द की समस्या से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें