फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वैवाहिक बंधन में आज बंधेंगे 186 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समाज कल्याण विभाग की तरफ से ब्लॉकवार सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को राबर्ट्सगंज और कोन ब्लॉक में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। दोनों जगह कुल 186 जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे। इसी तरह से अन्य ब्लॉकों में भी अलग-अलग तिथियों में सामूहिक विवाह कराया जाएगा। अब तक सामूहिक विवाह के लिए 788 जोड़ों का पंजीकरण हुआ है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज ब्लॉक का सामूहिक विवाह उरमौरा स्थित डायट परिसर में 29 जनवरी को कराया जाएगा। यहां कुल 82 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। इसी दिन कोन ब्लॉक का सामूहिक विवाह गैवंती इंटरमीडिएट कॉलेज मोहीउद्दीनपुर कोन में आयोजित किया गया है। यहां 106 जोड़े सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण किए गए हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामूहिक विवाह संपन्न होगा। विभाग की तरफ से एक जोड़े की शादी पर 51 हजार रुपये खर्च किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर ने बताया कि 29 जनवरी को राबर्ट्सगंज और कोन ब्लॉक में होने वाले सामूहिक विवाह की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। 30 जनवरी को चतरा, नगवां, घोरावल और म्योरपुर में ब्लॉक स्तरीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। वहीं दुद्धी और चोपन ब्लॉक में 31 जनवरी को सामुहिक विवाह कराया जाएगा। अब तक सामूहिक विवाह के लिए 788 जोड़ों का पंजीकरण किया जा चुका है। इसमें सबसे अधिक चोपन और घोरावल ब्लॉक में सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण हुआ है। शादी के लिए अभी जोड़े पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें