फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए बनना चाहती है श्रुति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेणुकूट। सीबीएसई के 12वीं के घोषित नतीजों में नगर में स्थित तीन विद्यालयों में सबसे ज्यादा अंक आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल की श्रुति अग्रवाल ने प्राप्त किया है। उन्होंने 96.4 फीसदी अंक प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता दर्ज की। श्रुति के पिता विवेक अग्रवाल हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत हैं और मां क्षिप्रा अग्रवाल गृहिणी हैं। श्रुति की बड़ी बहन भाव्या अग्रवाल दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में पढ़ रही हैं। बीते वर्ष भाव्या ने भी 95.8 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। पिता विवेक का कहना है कि उनकी दोनों पुत्रियों ने उनका सिर ऊंचा किया है। श्रुति का कहना है कि वह प्रतिदिन 7-8 घंटे पढ़ाई करती थी। भविष्य में वह सीए बनना चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें