फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव: टोल फ्री नंबर के बारे में दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। लोकसभा चुनाव में जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत कारपोरेट सेक्टर को भी सम्मिलित करते हुए बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री डाला में वहां के सभी अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक ली। उनको आगामी 19 मई को लोक सभा निर्वाचन में सभी का मतदान सुनिश्चित करने के लिए आह्वान किया। एनवीएसपी पोर्टल एवं 1950 टोल फ्री नंबर का प्रयोग कर अपना मतदान क्रमांक जानने के बारे में विधिवत बताया। लोगों से अपील किया कि आप लोग हर लोगों को जागरूक करते हुए स्वयं भी मतदान करें, क्योंकि मतदान ही एक ऐसा कार्य है जो राष्ट्र निर्माण में सहयोग करता है। आगामी लोकसभा का चुनाव में निर्वाचन आयोग द्वारा 75 प्रतिशत से अधिक मतदान करने के लिए लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रशासन पूरी तरह से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए तत्पर है। सभी फैक्ट्रियों में भी इस तरह का कार्यक्रम चलाया जाएगा कि लोगों को जागरूक किया जाए। वहां के श्रमिक, कर्मचारी भी अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस कार्यक्रम में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के यूनिट हेड पीवी राव, एचआर हेड रमेश ओझा, श्रम आयुक्त सरजू राम, सहायक प्रभारी स्वीप अनिल केसरी, एडीओ पंचायत चोपन अजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें