डाला। स्थानीय बस स्टैंड पर सांसद निधि से यात्री भवन व शौचालय के निर्माण को बुधवार की शाम पुलिस ने रोक दिया। अल्ट्राटेक सीमेन्ट प्रबंधन ने निर्माण कार्य रोकने के लिए पुलिस को तहरीर दिया था। दो जून 2018 को शहीद दिवस पर क्षेत्र के सांसद छोटेलाल खरवार शहीद स्थल पर आये थे। वहां उन्होंने मौजूद नगरवासियों ने शहीद स्थल स्थति बस स्टैंड पर यात्री भवन व शौचालय का निर्माण कराने की मांग की थी। सांसद ने लोगों से वादा किया था कि यात्री भवन व शौचालय का निर्माण जल्द ही कराया जाएगा। इसके बाद सांसद ने अपने निधि से करीब सात लाख रूपये की लागत वाले यात्री भवन व शौचालय निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी। एक सप्ताह से बस स्टैंड पर यात्री भवन व शौचालय निर्माण के लिए कार्य चल रहा था, जहां नीव खोदा गया और सरिया आदि काटकर लगाया जा रहा था। बुधवार की डाला चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रोकवा दिया। चौकी पुलिस ने बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट प्रबंधन ने प्रार्थना पत्र दिया है कि जिस भूमि पर यात्री भवन व शौचालय का निर्माण हो रहा है, वह भूमि अल्ट्राटेक सीमेंट प्रबंधन की है। उस पर कोई निर्माण दूसरे ब्यक्ति द्धारा नहीं कराया जा सकता है। उसे तत्काल रोका जाए। उसी प्रार्थना पत्र के आधार पर बन रहे नया यात्री भवन व शौचालय का निर्माण पुलिस ने रोकवा दिया है।