सोनभद्र। स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से किसान कुंभ अभियान के निमित्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोतीलाल ने कहा कि किसान मोर्चा देशभर में किसानों के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। किसानों के हित में राज्य और प्रदेश की सरकार कई कदम उठा रही है। मुख्य वक्ता गोविंद यादव ने कहा कि मुगल काल से अंग्रेजों की गुलामी तक यह देश चुनौतियों से जूझता रहा है। अनेकों वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को स्वतंत्र कराया लेकिन कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व सिर्फ एक परिवार के लोगों को ही महापुरुष घोषित कराने में लगा हुआ है। यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने कहा कि दस जनवरी से दस फरवरी तक चलने वाले किसान कुंभ ग्राम सभा अभियान में जनपद के सभी गांवों में किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जाएंगे। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। संचालन महामंत्री गोपाल सिंह वैद्य और कार्यक्रम संयोजन महामंत्री तेजवंत पांडेय ने किया। बुद्धिनारायण धनगर, पंकज चौबे, राकेश पटेल, मुन्ना दुबे, गौरी शंकर कुशवाहा, मीरा ओझा, अभय कांत दुबे, रविंद्र पांडेय, गोपाल जायसवाल, कपिल पाठक, निर्भयशंकर देव पांडेय, सच्चिदानंद पांडेय कमलेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।