फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दर्शायी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद की ओर से सोन शक्ति स्टेडियम में पुनर्वासित गांव के विद्यालयों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। मुख्य अतिथि वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्षा स्वरूपा मुखर्जी ने प्रतियोगिता के समापन पर 242 विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। स्टेडियम में एक साथ तीन अलग-अलग खेलकूद प्रतियोगिता में परियोजना के पुनर्वासित गांव के नौ विद्यालयों के 573 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 100 मीटर रिले दौड़ व लांग जंप जूनियर बालक वर्ग में पवन कुमार, मनीष कुमार, संजय पाल, विभूति विजेता रहे। जूनियर बालिका वर्ग में प्रतिमा कुमारी, इंद्रास सिंह, सुनैना, सुमन कुमारी प्रथम रही। बालक वर्ग में अर्जुन सिंह, चंदू विजेता रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर स्कूल बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोड़ार, सीनियर बालक वर्ग में हंस वाहिनी पब्लिक स्कूल बीजपुर, बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसोती तथा इंटरमीडिएट स्कूल बालिका वर्ग में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरसोती के छात्र-छात्रा विजेता रहे। खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसोती, इंटरमीडिएट स्कूल में हंस वाहिनी पब्लिक स्कूल बीजपुर, बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसोती तथा इंटरमीडिएट स्कूल में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरसोती विजेता रहे। प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के एम पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, आसाराम, कृष्ण कुमार, श्रीराम यादव, संदीप कुमार, विमलेश कुमार, मेघनाथ, रामानंद एवं कमलेश कमल, राम जियावन गुप्ता ने दौड़, खो-खो, कबड्डी आदि खेलों के स्कोरर निर्णायक एवं उद्घोषक की भूमिका का निर्वहन किया। संयोजन उप महाप्रबंधक सीएसआर एस पी गुप्ता एवं प्रबंधक जनसंपर्क एवं राजभाषा मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान मोहन मिश्रा, सावित्री देवी, आशा रानी, इंद्रावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें