सोनभद्र। राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता सोमवार को विशिष्ट स्टेडियम तियरा में हुई। इसमें हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में राजवन सिंह ने चैंपियनशीप हासिल की। उन्होंने 45 वर्ष वर्ग में सौ मीटर दौड़, लंबी कूद एवं गोला फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. एचपी सिंह ने फीता काटकर किया। 50 वर्ष वर्ग में रमेश चंद्र यादव जौनपुर ने सौ, दो सौ, चार सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। महिला वर्ग में 30 वर्ष प्लस में एकता श्रीवास्तव ने सौ, दो सौ, चार सौ मीटर दौड़ में प्रथम, मिर्जापुर के केशव प्रसाद सिंह ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल किया। सोनभद्र के सचिव जगदंबा प्रसाद ने तीन किमी पदचलन में स्वर्ण पाया। गोला फेंक में सोनभद्र के गौरव मिश्रा ने स्वर्ण, तीन किमी पदचाल में शाहीन बानो भदोही को स्वर्ण मिला। गोला फेक में गोला फेक में श्वेता द्विवेदी ने स्वर्ण, 15 सौ मीटर दौड़ में भदोही के जयराम पाल ने स्वर्ण हासिल किया। इसी तरह कई अन्य प्रतियोगिताएं भी हुईं जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान तमाम लोग मौजूद रहे।