दुद्धी। रामलीला कमेटी ने इस बार रावण का 50 फिट का पुतला बनवाने का निर्णय लिया है। टाऊन क्लब मैदान पर रावण का पुतला बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। जौनपुर केराकत के आये इकलाख के नेतृत्व में पुतला बनाने का कार्य युद्घ स्तर पर चल रहा है। इकलाख अपनी पत्नी रानी हसरत व बच्चों के साथ मिलकर रावण के पुतले को तैयार कर अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। इकलाख का पूरा परिवार एक सप्ताह पूर्व ही जौनपुर से यहां आ चुका है। उसका कहना हे की इस बार काफी आकर्षक ढंग से आतिशबाजी के साथ रावण के पुतले का दहन शुक्रवार को विजयादशमी दिन होगा।