फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के युग में गांधी के सिद्घांतों की उपयोगिता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राजकीय महिला महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें छात्राओं ने एनएसएस गीत प्रस्तुत किया। महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर गोष्ठी कर चर्चा की गई। छात्रा शोभा, संध्या व अफसाना ने एनएसएस गीत गाया। लक्ष्य गीत निशा, सीमा, अफसाना, संध्या ने प्रस्तुत किया। गोष्ठी में बीए तृतीय वर्ष की मनोरमा पाल एवं आस्था तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के युग में महात्मा गांधी के सिद्धांतों की उपयोगिता और बढ़ जाती है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गिरीश कुमार ने कहा कि आज पूरे विश्व में भौतिकवाद का बोलबाला है। धन का अर्जन एवं धन से प्राप्त सुखों का भोग महत्वपूर्ण होता जा रहा है। ऐसे में व्यक्ति, समाज, देश, राष्ट्र के बारे में अपने कर्तव्यों को पूरा करना, मर्यादा में रहते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाना, समाज में अपना योगदान देना, महात्मा गांधी के व्यक्तित्व से हम एक भी गुण ग्रहण करें तथा उसका पालन करें तो निश्चित ही आज का कार्यक्रम सफल होगा। इस दौरान डॉ. वंदना, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. दिलीप कुुमार सिंह, मंजूषा राय, डॉ. रविंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें