चोपन। थाना पुलिस ने तीन के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर उसी के गांव के रहने वाले राहुल, राघवेंद्र और धीरज के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि 11 सितंबर को वह अपने घर से कहीं जा रही थी कि रास्ते में विपक्षीगणों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।