सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने अनुसूूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अधिनियम में सरकार के लाये गए संशोधन अध्यादेश का विरोध किया। इसके खिलाफ कचहरी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उसे वापस लिए जाने के लिए नारेबाजी की। अधिवक्ता बृजेश धर दूबे ने कहा कि यह एक्ट सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध बनाया गया है, जो न्यायपालिका के गरिमा को प्रभावित करता है। विनोद कुमार शुक्ल ने कहा कि यह कानून बिना गुण-दोष पर विचार किये लाया गया है। इससे सामान्य व पिछड़ा वर्ग के मौलिक अधिकारों का हनन है। रमेश देव पांडेय ने कहा कि यह कानून सिर्फ सत्ता हासिल करने की गंदी राजनीति है। मनोज धर दुबे ने कहा कि यह कानून समाज में विद्वेष उत्पन्न करेगा। प्रदर्शन में अमरनाथ मिश्रा, उमेश धर दूबे, विमलेश कुमार पाठक, पवन कुमार मिश्र, पंकज कुमार सिंह, धीरज पांडेय, सुरेश कुमार सिंह, शशि शंकर त्रिपाठी, राजीव कुमार सिंह, मुन्नु लाल शर्मा, बंशी पांडेय, सर्वेश मिश्रा, राजकुमार सिंह, पवन केसरी, सुशील शर्मा मौजूद रहे।