रेणुकूट। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर पिपरी स्थित एसडीएम कोर्ट परिसर में शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं व अधिवक्ताओं ने आवाज बुलंद की। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता ने कहा कि प्रस्तावित दुद्धी जनपद तमाम मानकों को पूरा करता है इसके बावजूद अब तक जिला ना बनाया जाना दक्षिणांचल वासियों के लिए निराशाजनक है। पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह ने कहा कि 1991 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने पिपरी में ही जिला मुख्यालय की आधारशिला रखी थी। लेकिन राजनीतिक कारणों से सोनभद्र जनपद का मुख्यालय राबर्ट्र्सगंज बना दिया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी रामचंद्र यादव को सीएम के नाम मांगपत्र सौंपा। अनूप श्रीवास्तव, जय चंद्र झा, विद्यासागर पांडेय, संजय तिवारी, प्रशांत तिवारी आदि रहे।