म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड की काचन ग्राम पंचायत जाने वाले मार्ग की हालत इन दिनों काफी खराब हो गई है। सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गया है। इससे मार्ग पर सफर करने वालों का काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन मार्ग पर गिरकर लोग चोटिल हो जा रहे हैं। ग्राम प्रधान ने इसके लिए लिखित शिकायत जरूर कीए लेकिन उसका कोई असर नहीं पड़ा। म्योरपुर विकास खंड की काचन ग्राम पंचायत जाने वाला मार्ग काफी जर्जर हो गया है। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग से कटबन्धवा मोड़ से मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। पुलिया के पास मिट्टी कट जाने की वजह से मार्ग पूरी वजह से ठप हो गया है। जगह-जगह गड्ढे होने की वजह से आए दिन चलने वाले राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान मोहम्मद कुद्दूस ने इसके लिए कई बार लिखित शिकायत किए लेकिन उसका कोई असर नहीं पड़ा है। ग्रामीणों ने तत्काल मार्ग के मरम्मत की मांग की है।