घोरावल। नगर में मेन तिराहे पर स्वतंत्रता संग्राम की स्मृति में स्थापित संविधान सभा स्तंभ पर हुए अतिक्रमण को बुधवार को प्रशासन ने हटवा दिया। एसडीएम राजकुमार ने बताया कि नगर के मेन तिराहे पर स्थापित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर संविधान सभा स्तंभ के आस पास अतिक्रमण की शिकायतों के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई। स्तंभ के पास लगे बैनर, प्लास्टिक इत्यादि को हटवाया गया। आस पास खड़े वाहनों को भी हटवाया गया। आस पास के दुकानदारों को इस संबंध में आदेशित किया गया कि अपना या दुकान का सामान रखकर अतिक्रमण न करे और कोई भी इस महत्वपूर्ण स्तंभ के बिलकुल पास में अपनी गाड़ियां न खड़ी करे। जो कोई इस स्तंभ का अतिक्रमण करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह स्तंभ हमारी राष्ट्रीय धरोहर है। हम सब को इसका सम्मान करना चाहिए।