सोनभद्र। जिला प्रशासन ने जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों को तीन अगस्त को बंद रखने का निर्णय लिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि कक्षा आठ तक के हिंदी और अंग्रेजी सभी माध्यम के विद्यालय बंद रहेंगे।