ओबरा। क्रांतिकारी उधम सिंह का शहादत दिवस अपना दल एस युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर मनाया। प्रदेश महासचिव आनंद पटेल दयालु के नेतृत्व में 101 पेड़ के संकल्प को पूरा करने के लिए मंगलवार को नीम, अमरूद, पीपल के दर्जनों पौधे लगाए गए। दयालु ने बताया कि क्रांतिकारी उधम सिंह ने जलियावाला नरसंहार का बदला लिया था। कार्यक्रम में महताब आलम, राजकुमार यादव, धनंजय शाह, ,प्रवीण कुमार, कृष्ण कुमार साहू, संजय साहू, शिबू खान, कृष्ण कुमार शर्मा शामिल रहे।