सोनभद्र। कोन बाजार में देवाटन मोड़ के पास सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे एक ट्रेलर मोड़ पर फंस गया। इससे कोन-झारखंड मार्ग पर जाम लग गया। ट्रेलर का चालक मोड़ से वाहन को मोड़ना चाहता था लेकिन घुमाव के लिए कम जगह होने के नाते उसे मोड़ नहीं सका। जाम लगने की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जेसीबी से किसी तरह करीब दो घंटे बाद वहां से ट्रेलर निकाला। तब जाकर आवागमन सुचारु हुआ। ट्रेलर सोन नदी पर मझिगवां गांव में बन रहे पुल पर मशीन लेकर गया था और सोमवार को दोपहर बाद वहां से लौट रहा था।